रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व कप रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ कर बने रोहित शर्मा सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का  वनडे विश्व कप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच भारत बनाम अफगानिस्तान के मैच में रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया। अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 272 रन बनाए।

जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट से यह मुकाबला 35 में ओवर में जीत लिया। जिसमें रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक बनाया। उन्होंने 30 गेंद पर अर्धशतक और 63 गेंद पर शतक पूरा किया। भारत की ओर से रोहित शर्मा 84 गेंद पर 131 रन की अहम पारी खेली जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। भारत का पहला विकेट 156 के स्कोर पर गिरा। राशिद खान ने ईशान किशन को 47 रनों पे आउट करके भारत को पहला झटका दिया। फिर तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने अर्धशतक लगाकर अपनी फार्म बरकरार रखी और चौका लगाकर मैच को खत्म किया।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोहित शर्मा बने भारत के सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

भारत ने विश्व कप में अपनी दूसरी लगातार जीत हासिल की। रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले हुई  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह मेरे करियर का सबसे बड़ा टूर्नामेंटहैं। उन्होंने अपना सातवां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ डाला। सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप (1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011) मैं 6 शतक लगाए तो इधर रोहित शर्मा ने केवल तीन ही विश कप (2015, 2019 और 2023) में 7 शतक जड़ दिए हैं। उन्होंने 23वें ओवर में राशिद खान पर लगातार दो छक्के लगाकर बता दिया कि विश्व कप का हीरो लौट आया है। रोहित शर्मा का वनडे में यह 31वां शतक था।

रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

साथ ही साथ रोहित शर्मा ने अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले क्रिस गेल (553 छक्के) के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। 26वें ओवर में राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। सौरभ गांगुली के बाद रोहित शर्मा विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर को वनडे में 44 परियों लग गई थी 6 शतक लगाने में।

यह भी पड़े – कोहली और नवीन की दोस्ती होने पर क्या बोले गंभीर

जबकि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की 20वीं पारी में 7 शतक लगाने का मुकाम हासिल किया। रोहित शर्मा के नाम एक वनडे विश्व कप में पांच शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। जो कि उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था।  इससे पहले 4 वनडे विश्व कप का रिकॉर्ड श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम है, जो उन्होंने 2015 विश्व कप में बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के Most Sixes in International Cricket Matches

छक्केबल्लेबाजदेश
556रोहित शर्मा( भारत )
553क्रिस गेल( वेस्टइंडीज )
476शाहिद अफरीदी( पाकिस्तान )
398ब्रैंडन मैकुलम( न्यू जीलैंड )
383मार्टिन गुप्टिल( न्यू जीलैंड )
358महेंद्र सिंह धोनी( भारत )

वनडे में सबसे ज्यादा शतक most centuries in odi cricket

49सचिन तेंदुलकर      ( भारत )
47 विराट कोहली        ( भारत )
31रोहित शर्मा           ( भारत )
30रिकी पोंटिंग          ( ऑस्ट्रेलिया)
28सनथ जयसूर्या       ( श्रीलंका )

विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक Icc world cup most centuries list

7रोहित शर्मा                ( भारत)
6सचिन तेंदुलकर          ( भारत )
5रिकी पिटिंग              ( ऑस्ट्रेलिया)
5कुमार संगकारा           ( श्री लंका)

ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी most centuries as opener Player in odi

शतकखिलाड़ीदेश
45सचिन तेंदुलकर( भारत )
29रोहित शर्मा( भारत )
28सनथ जयसूर्या( श्रीलंका )
27हाशिम अमला( साउथ अफ्रीका )
25क्रिस गेल(  वेस्टइंडीज )

यह भी पड़े – कोहली और नवीन की दोस्ती होने पर क्या बोले गंभीर

Leave a Comment