Asian Para Games 2023 : एशियन पैरा गेम्स की मेजबानी करेगा चीन, भारत के 330 एथलीट होंगे शामिल

Asian Para Games 2023 का आयोजन चीन के हांग्जों में 22 अक्टूबर 2023 को किया जा रहा है। इसमें एशिया के सभी देशों के पैरा एथलीट अपनी प्रतिभा के अनुसार भाग लेंगे।

Asian Para Games 2023 ( एशियन पैरा गेम्स 2023 )

पैरा एशियाड का आयोजन एशियाई पैरालंपिक समिति के द्वारा किया जाता है जिसमें एशिया के सभी देश के विकलांग एथलीट गेम्स में भाग लेते हैं और अपनी ‌प्रतिभा का प्रदर्शन देश विदेश स्तर पर करते हैं।


एशियाई पैरा गेम्स की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी,जिसका पहला आयोजन चीन में ही किया गया था। इसके बाद वर्ष 2014 में साउथ कोरिया तथा 2018 में जकार्ता इंडोनेशिया में किया गया अभी तक के इतिहास में एशियन पैरा गेम्स की मेजबानी तीन देशों ने की है तथा इसमें लगभग 44 देश शामिल होते हैं।
एशियन गेम्स का आयोजन 4 वर्षों के पश्चात होता है इसीलिए वर्ष 2018 के बाद इसका आयोजन 2022 में किया जाना था। लेकिन कोविड महामारी के कारण इसको पोस्टपोन कर दिया गया, जिसके कारण इस Asian Para Games 2022 का आयोजन वर्ष 2022 में न होकर अक्टूबर 2023 में किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता का आरंभ 22 अक्टूबर को हांग्जो में होगा तथा यह 28 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।

. Asian Para Games 2023Click Here

Asian Para Games 2023 India ( एशियन पैरा गेम्स 2023 इंडिया )

एशियन पैरा गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांग्जो में 22 अक्टूबर 2023 को शाम 5:30 pm पर किया जाएगा। इसमें भारत के लगभग 330 पैरा एथलीट शामिल हुए हैं जो कि भारत को प्रदर्शित करते हुए 17 खेलों में भागीदारी लेंगे। हालांकि एशियन पैरा गेम्स में लगभग 22 खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। इस वर्ष पैरा एशियाड में 566 मेडल प्रतियोगिताएं होंगी।


एशियन पैरा गेम्स 7 दिनों तक चलेगा, जिसमें निम्नलिखित खेलों का आयोजन किया जाएगा-
तीरंदाजी,व्यायाम,बैडमिंटन,बोस्किया, बॉलिंग/टेन-पिन, बॉलिंग, शतरंज,साइकिल चलाना,फुटबॉल 5 ए साइड, फुटबॉल 7 ए साइड, गोल बाल, जूडो, लोन कटोरे, पावर लिफ्टिंग, रोइंग, नाव चलाना, तैरना, शूटिंग, टेबल टेनिस, बैठे वॉलीबॉल, व्हीलचेयर बास्केटबॉल व्हीलचेयर नृत्य खेल, व्हीलचेयर रग्बी, व्हीलचेयर टेनिस।

Asian Para Games 2023 Official website ( एशियन पैरा गेम्स 2023 अधिकारिक वेबसाइट )

एशियन पैरा गेम्स का आयोजन एशियाई पैरालंपिक समिति के द्वारा किया जाता है। जिसके द्वारा प्रतियोगी खेलों का आयोजन तथा शैडयूल जारी किया जाता है। इसी कमेटी में इस प्रतियोगिता से संबंधित सभी नियमों का गठन भी किया जाता है। जिसकी जानकारी इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है।

Asian Para Games official websiteClick Here

Asian Para Games 2023 Venue ( एशियन पैरा गेम्स 2023 वेन्यू )

पैरा एशियाड की मेजबानी एक बार फिर से चीन कर रहा है। इस एशियन पैरा गेम्स 2023 के वेन्यू की जानकारी नीचे दी गई है।

  • गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क जिमनैजियम ( गोंगशू )
  • हांग्जो व्यायामशाला ( गोंगशू )
  • गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम ( गोंगशू )
  • हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम ( जिहु )
  • बिजियांग जिमनैजियम ( बिबजियांग )
  • हांग्जो ओलम्पिक स्पोर्ट्स टेनिस सेंटर ( बिबजियांग )
  • हांग्जो ओलम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर एक्वाटिक स्पोर्टड सरिना ( जियोओशान )

Asian Para Games 2023 Live Stream ( एशियन पैरा गेम्स 2023 लाइव स्ट्रीमिंग )

एशियन पैरा गेम्स 2023 की सभी मातु की शेड्यूल और समय को जारी कर दिया गया है। इसके सभी मैचों की स्ट्रीमिंग भारत में Sony Sports के द्वारा की जाएगी। हालांकि अभी तक Sony के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें :

1.Mannara Chopra Qualification : बिग बॉस कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा की क्वालीफिकेशन से सभी हैरान? जानें क्या है डिग्री

2.Pro kabaddi Season 10 : जानें इस सीजन प्रो कबड्डी टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं शामिल ? इस दिन से शुरू होगी लीग

FAQ :

एशियन पैरा गेम्स की शुरुआत कब हुई?

इसका पहला सीजन वर्ष 2010 में चीन की मेजबानी में हुआ।

एशियन पैरा गेम्स 2023 की शुरुआत कब होगी।

22 अक्टूबर 2023।

एशियन पैरा गेम्स 2023 कब तक चलेगा?

एशियन पैरा गेम्स 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2023 तक होंगे।

एशियन पैरा गेम्स 2023 का आयोजन कहां होगा?

हांग्जो , चीन।

Leave a Comment

Exit mobile version