तमिल सिनेमा की आने वाली आगामी Surya 43 फिल्म के बारे में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ प्रोड्यूसर कंपनी को रिवील कर दिया गया है।
Surya 43 Movie ( सूर्या 43 फिल्म )
साउथ सुपरस्टार सूर्या कि आगामी फिल्म का नाम सूर्य 43 दिया गया है,हालांकि यह नाम एक्टर के नाम पर रखा गया है। इस फिल्म के नाम को बदलने की भी खबरें सामने आ रही हैं। सूर्य की यह फिल्म भारत की एक असल कहानी पर आधारित है। जिसकी चरित्र चित्रण और मुद्दे को इस को फिल्में दिखाया गया है।
![Surya 43 Movie](https://taazastories.com/wp-content/uploads/2023/10/InCollage_20231026_234317269_resize_35-1024x614.jpg)
इस फिल्म की कहानी भारतीय दक्षिण राज्यों की कहानी है। इस फिल्म में एक्टर सूर्या के साथ दुलक़ार सलमान भी नजर आने वाले हैं। तमिल सिनेमा की यह फिल्म बहुत ही रोमांचित होने वाली है। जो कि लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई है।
Surya 43 Movie Director ( सूर्या 43 के निर्देशक कौन है? )
सूर्य 43 फिल्म के निर्देशक सुधा कोंगरा हैं। जो कि इस फिल्म को लीड करने वाली है। इससे पहले भी डायरेक्टर सुधा कोंगरा सूर्या के साथ काम कर चुकी हैं। इसी के साथ इन्होंने तमिल सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्में भी दी है।
सुधा कोंगरा के द्वारा इस फिल्म की जानकारी बहुत पहले दी गई थी हालांकि अब इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई ।
Sudha Kongara – Click Here
Surya 43 Movie Update ( सूर्या 43 फिल्म अपडेट )
इस फिल्म के बारे में एक बहुत ही बड़ा अपडेट 26 अक्टूबर 2023 को सामने आया है। इसके द्वारा इस फिल्म की स्टार कास्ट को रिवील किया गया है जिसमें दुलक़ार सलमान का नाम भी शामिल है। इसी के साथ इसकी प्रोडक्शन कंपनी 2D इंटरटेनमेंट है।
सूर्य 43 फिल्म का पोस्टर और स्टार कास्ट को 2D एंटरटेनमेंट पर लॉन्च किया गया है। इसमें बंदूके और भीड़भाड़ को दिखाया गया है। जोकि फिल्म का अनाउंसमेंट पोस्टर टीजर है।
Surya 43 Movie Story ( सूर्या 43 फिल्म की कहानी )
इस फिल्म की कहानी भारतीय दक्षिण राज्य तमिलनाडु के साथ शुरू होती है। यह कहानी वर्ष 1937 से तमिलनाडु राज्य के द्वारा हिंदी भाषा के विरोध करने की कहानी है। जो विरोध 1965 में जाकर बहुत बड़ा क्रांतिकारी आंदोलन बन जाता है।
तमिलनाडु के लोगों को हिंदी भाषा को सीखने और बोलने के लिए बाध्य किया गया। जिसके कारण वहां के लोगों ने और अधिकतर छात्रों ने हिंदी का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके परिणाम स्वरुप यह हुआ कि शासन और छात्रों के मध्य दंगे फसाद भी देखने को मिले। इसी बीच इस विरोध को और बड़ा बनाने के लिए कुछ छात्रों ने आत्महत्या भी कर ली। मदुरै वर्तमान में चेन्नई में हुए इस विरोध की कहानी को इस फिल्म के द्वारा दिखाया जाएगा।
Surya 43 Cast ( सूर्या 43 फिल्म कास्ट )
इस फिल्म की स्टार कास्ट में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले किरदार के नाम नीचे दिए गए हैं –
- सूर्या
- दुलकर सलमान
- माधवन
- नजरिया नाजिम
- अदिति शंकर
- विजय वर्मा
Surya 43 Movie Heroine ( सूर्या 43 फिल्म अभिनेत्री )
इस फिल्म साउथ अभिनेत्री नज़रिया नाजिम और अदिति शंकर नजर आने वाली है। नज़रिया नाजिम एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस है जिन्होंने कई हिट फिल्में दी है। इसी के साथ यह हाल के दिनों में चर्चा में भी बनी हुई हैं। नजर नाजिम को फिल्म में कास्ट होने के लिए सूर्या ने सोशल मीडिया के द्वारा बधाई भी दी है।
ये भी पढ़ें :
2. Tiger 3 : सलमान खान की टाइगर 3 के ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, फैंस को मिला तोहफा