Ayalaan Movie Release Date 2023 : तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्म अयलान इस दिन होगी रिलीज, ट्रेलर ने मचाया धमाल

तमिल सिनेमा के द्वारा अयलान (Ayalaan Movie Release Date) फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसको दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।इस फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।

Ayalaan ( अयलान )

Ayalaan तमिल सिनेमा की आधुनिक विज्ञान की टेक्नोलॉजी पर आधारित आगामी फिल्म है। जिसमें मुख्य भूमिका में तमिल अभिनेता शिव कार्तिकेय नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी पृथ्वी पर रहने वाले मानव और एलियंस के बारे में दिखाई गई है। जिसमें एलियंस को टेक्नोलॉजी के द्वारा सिग्नल भेजते हैं, जिससे वह पृथ्वी पर आते हैं और अपनी ऊर्जा शक्ति का प्रयोग करते हैं। जिससे सामाजिक आधुनिक युग में एलियंस प्रजाति का महत्व दर्शाया गया है। जिससे एलियंस और मानव का जीवन एक साथ कैसा होगा? इस दृश्य को इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया है।


इस फिल्म की कहानी इन्ही मानव की आधुनिक टेक्नोलॉजी और एलियंस पर आधारित है। जिसमें ग्राफिक्स का बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। इस फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है तथा इसका छायांकन नीरज शाह के द्वारा किया गया है। इसी के साथ इसमें 4500 से अधिक प्रभावी दृश्य शाॅट हैं, जोकि इतने अधिक दृश्य वाली भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म है। इस फिल्म में एलियंस को ग्राफिक्स के द्वारा बनाया गया है। जोकि ट्रेलर में दिखाया गया है।

Ayalaan Trailer ( अयलान मूवी ट्रेलर 2023 )

अयलान फिल्म के ट्रेलर को तमिल तथा तेलुगू में 6 अक्टूबर 2023 को SUN TV पर लांच कर दिया गया है। दर्शकों के द्वारा अभी तक इस ट्रेलर को 3.6 मिलियन लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। जिसमें शिव कार्तिकेय का एक्शन और एलियंस की पावर दिखाई गई है। इसी के साथ Ayalaan Movie Release date को भी जारी कर दिया गया है।

Ayalaan Telugu Trailer – Click Here

Ayalaan Official Teaser ( अयलान आफिशियल ट्रेलर )

Ayalaan Director ( अयलान मूवी डायरेक्टर )

इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर और प्रोड्यूसर आर. रवि कुमार हैं। अयलान इनके द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली दूसरी फिल्म है। इन्होंने इससे पहले साल 2015 में Indru Netru Naalai फिल्म बनाई है। जोकि बाक्स आफिस पर हिट फिल्म रही।

Ayalaan Movie Cast ( अयलान 2023 के कलाकार )

इस फिल्म की कास्ट में मुख्य अभिनेता शिव कार्तिकेय तथा अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। इसी के साथ कुछ अन्य नाम शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, योगी बाबू, भानू प्रिया तथा वाला श्रवण भी शामिल हैं। इसी के साथ इसमें अन्य कलाकार का भी अभिनय शामिल है, जोकि फिल्म में दिखाया गया है।

Ayalaan Movie Release Date 2023 ( अयलान मूवी रिलीज तिथि 2023 )

डायरेक्टर आर रवि कुमार के द्वारा इस फिल्म की घोषणा अक्टूबर 2016 को कर दी गई थी। जिसके बाद इस फिल्म की शूटिंग को जून 2018 में शुरू कर दिया गया और जनवरी 2021 में समाप्त कर दिया गया। इसके कुछ समय तक इस फिल्म के रि-शूट भी किए गए।
तमिल फिल्म अयलान को सिनेमाघरों में जनवरी 2024 को पोंगल के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। जोकि आर. रविकुमार की ब्लाकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है।

Ayalaan Movie Budget ( अयलान मूवी बजट )

अयलान फिल्म का बजट फिल्म टीम के द्वारा अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस फिल्म का बजट 30-50 करोड़ रुपए है। जोकि इस फिल्म का प्रोडक्शन बजट है।
इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया जाना था। लेकिन विवादों के कारण यह रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के स्टूडियो के द्वारा टैग इंटरनेट से 5 करोड़ रुपए उधार लिए गए थे, जिसके कारण इस फिल्म को रिलीज के लिए अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मद्रास न्यायालय के द्वारा फिल्म को हरी झंडी दे दी गई। तथा साल 2023 की दिवाली पर फिल्म को रिलीज किया जाना था। लेकिन शाट की कमी के कारण ऐसा नहीं किया गया। जिसके कारण इस फिल्म को पुनः रीशूट किया गया है।

ये भी पढ़ें –

Icc Cricket World Cup 2023 : भारत में 46 दिनों में होंगे 47 महामुकाबले, जानें कौन सी टीमें हैं शामिल

FAQ :

Ayalaan Movie Release date क्या है?

जनवरी 2024.

अयलान मूवी का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

6 अक्टूबर 2023 को।

Ayalaan Movie Director कौन हैं?

आर. रविकुमार।

अयलान मूवी में म्यूजिक किसका है?

एआर रहमान।

Leave a Comment

Exit mobile version