Police Case Against Vivek Bindra : मोटीवेशनल यूट्यूबर विवेक बिंद्रा पर FIR का मामला दर्ज, पत्नी से मारपीट गाली गलौज का आरोप

Police Case Against Vivek Bindra : विवेक बिंद्रा बीते दिनों से संदीप महेश्वरी की स्कैम एक्सपोज वीडियो के कारण चर्चा में चल रहे हैं, लेकिन इसी बीच विवेक बिंद्रा पर पत्नी की मारपीट के कारण एफआईआर दर्ज कराने का मामला सामने आया है। जिसके कारण विवेक बिंद्रा पर आईपीसी की धाराएं लगाई गई हैं।

विवेक बिंद्रा का पत्नी से मारपीट का मामला क्या है ? || Police Case Against Vivek Bindra

हाल ही में विवेक बिंद्रा की 6 दिसंबर 2023 को यानिका क्वात्रा से शादी हुई थी। लेकिन अगली ही सुबह 7 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा का पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने 7 दिसंबर 2030 की शाम को गौतम बुद्ध नगर की 176 सेक्टर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी यानिका से गाली गलौज और मारपीट करनी का आरोप है।

Police Case Against Vivek Bindra

विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR में क्या शिकायत हुई दर्ज? || Police Case Against Vivek Bindra

इस शिकायत की FIR का मामला 14 दिसंबर 2023 को बाहर आया है। इस एफआईआर के मुताबिक, विवेक बिंद्रा और यानिक की शादी 6 दिसंबर 2023 को हुई थी, उसकी अगली सुबह 7 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा की उनकी मां से कुछ बहस होने लगी। इसी बीच पत्नी यानिका ने बहस बचाव के लिए विवेक बिंद्रा से कुछ कहा, जिसके कारण विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी से गाली गलौज और मारपीट की। इस मारपीट के दौरान यानिका को कान से सुनाई देना बंद हो गया है साथ ही उन्हें काफी ज्यादा चोट आई है। अब यानिका दिल्ली के कैलाश अस्पताल में अपना इलाज कर रही हैं।

विवेक बिंद्रा पर पत्नी की मारपीट के कारण कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं? || Police Case Against Vivek Bindra

पुलिस के द्वारा FIR दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले के दौरान इनफ्लुएंसर और बड़ा बिजनेस के फाउंडर विवेक बिंद्रा पर आईपीसी की धारा 323,325,504 और 427 लगी हैं।

विवेक बिंद्रा संदीप महेश्वरी विवाद ? || Police Case Against Vivek Bindra

विवेक बिंद्रा हाल ही में यूट्यूब के लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ विवादों में चल रहे हैं। संदीप माहेश्वरी के शो में कुछ ऐसे लोग आए, जिनके साथ विवेक बिंद्रा के कोर्स के द्वारा बड़ा स्कैम किया है। जिसके कारण संदीप महेश्वरी भी विवेक बिंद्रा का विरोध कर रहे हैं और यह कंट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इसी बीच विवेक बिंद्रा का उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला भी उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

Police Case Against Vivek Bindra

ये भी पढ़ें :

1.IPL 2024 KKR Team Players List : शाहरुख खान की टीम ने मिचेल स्टार्क को बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

2.IPL 2024 SRH Team Players List : सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Comment

Exit mobile version