Vasundhara Raje Biography : जानें कौन हैं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया? फिर से बनी हुई हैं, 2024 सीएम का मुख्य चेहरा

Vasundhara Raje Biography : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम एक बार फिर मुख्यमंत्री की चर्चा में है। हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे ने झालरापाटन सीट से भारी बहुमत में जीत हासिल की। वसुंधरा राजे का राजनीतिक जीवन बहुत ही बड़ा है, जिसमें उन्होंने कई उपलब्धियां प्राप्त की।

Vasundhara Raje Wikipedia ( वसुंधरा राजे विकिपीडिया )

नामवसुंधरा राजे सिंधिया
जन्म8 मार्च 1953 ई.
जन्म स्थान मुम्बई, भारत
माता- पिता विजया राजे सिंधिया तथा जीवाजी राव सिंधिया
पतिराणा हेमंत सिंह
बच्चादुष्यंत सिंह
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
शिक्षास्नातक की उपाधि
भाजपा पार्टी उपाध्यक्ष पद 11 जनवरी 2019
निवास स्थान धौलपुर , राजस्थान
पुरस्कार वीमेन टुगेदर तथा सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का।
Vasundhara Raje Biography

Vasundhara Raje Biography ( वसुंधरा राजे का जीवन परिचय )

वसुंधरा राजे का पूरा नाम वसुंधरा राजे सिंधिया है, जो की ग्वालियर के सिंधिया परिवार से संबंध रखती हैं। इनका जन्म 8 मार्च 1953 ई को मुंबई में हुआ। वसुंधरा राजे ने 1984 ईस्वी में पहली बार राजनीति में प्रवेश किया और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सामने आईं। इसके पश्चात 1985 ईस्वी में राजस्थान विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ा और जिसमें जीत हासिल की।

Vasundhara Raje Biography

इसी के साथ वसुंधरा राजे राजस्थान राज्य की दो बार पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। इन्होंने साल 2007 में महिलाओं के आत्म सशक्तिकरण की दिशा को प्रशस्त किया, इसके उपलक्ष्य में यूएनओ के द्वारा वसुंधरा राजे को Women Together ( वीमेन टुगेदर ) अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी के साथ वर्ष 2018 में 52वें इन्हें स्कोच समिट सभा आयोजन में वर्ष की सर्वश्रेष्ट मुख्यमंत्री का पुरस्कार मिला।

Vasundhara Raje Age ( वसुंधरा राजे की उम्र )

वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 ई को बम्बई वर्तमान में मुंबई में हुआ। इसके अनुसार वर्तमान में इनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है, जोकि राजस्थान में बीजेपी की सांसद और भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं।

Vasundhara Raje Qualification ( वसुंधरा राजे की शिक्षा )

वसुंधरा राजे के जन्म के पश्चात इनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा कोडाइकनाल में प्रेजेंटेशन कन्वेंट स्कूल, तमिलनाडु में हुई। इसके पश्चात कॉलेज की शिक्षा के लिए इन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन, मुंबई विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। जहां से इन्होंने अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान विषय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Vasundhara Raje Family ( वसुंधरा राजे का परिवार )

वसुंधरा राजे का परिवार ग्वालियर के सिंधिया साम्राज्य से संबंधित है। इनका जन्म महाराज जीवाजी राव सिंधिया के घर हुआ अर्थात यह जीवाजी राव सिंधिया और माता विजया राज्य सिंधिया की बेटी हैं। इनके परिवार में भाई माधवराव सिंधिया तथा बहन यशोधरा राजे सिंधिया भी शामिल हैं।

Vasundhara Raje Husband ( वसुंधरा राजे के पति कौन हैं ? )

वसुंधरा राजे सिंधिया की शादी 17 नवंबर 1972 को धौलपुर के महाराजा राणा हेमंत सिंह से हुई। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और एक साल बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि वसुंधरा राजे वर्तमान में धौलपुर, राजस्थान में ही रहती हैं।

Vasundhara Raje Biography

Vasundhara Raje Son ( वसुंधरा राजे का बेटा कौन है? )

महाराजा हेमंत सिंह और वसुंधरा राजे का एक बेटा भी है जिसका नाम दुष्यंत सिंह है। दुष्यंत सिंह चार बार राजस्थान क्षेत्र से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, इसी के साथ धौलपुर के युवराज भी हैं।

Vasundhara Raje Biography

Vasundhara Raje Politics Career ( वसुंधरा राजे का राजनैतिक कैरियर )

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री का चेहरा बने हुए हैं। इससे पहले यह साल 2003 और साल 2013 में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण कर चुके हैं। इसी के साथ वसुंधरा राजे अटल बिहारी वाजपेई के समय में राजस्थान की पहली लघु उद्योग और कृषि ग्रामीण उद्योग मंत्री रह चुकी हैं।
वसुंधरा राजे ने 1985 में राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीता था इसके बाद उन्होंने दोबारा 8 दिसंबर 2003 को भारी बहुमत से जीतकर पद ग्रहण किया। वसुंधरा राजे सिंधिया 1989 – 2003 में लोकसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हाल ही में 11 जनवरी 2019 को इन्हें राजस्थान पार्टी का उपाध्यक्ष भी घोषित किया है।
वसुंधरा राजे वर्तमान समय में झालरापाटन सीट से विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं, जिसके पश्चात इन्होंने झालरापाटन सीट पर विधायक पद ग्रहण किया हैं।
इनके राजनीतिक कैरियर को देखते हुए, इतिहासकार विजय नहर के द्वारा “वसुंधरा राजे और विकासशील राजस्थान” किताब को लिखा गया है। जिसमें इनके द्वारा राजस्थान में किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन है, इस किताब को प्रभास प्रशासन के द्वारा संपादित किया गया है।

Vasundhara Raje Schemes ( वसुंधरा राजे की योजनाएं )

वसुंधरा राजे सिंधिया के द्वारा राजस्थान के हित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी नीचे दी गई है-

Vasundhara Raje Biography Scheme
संख्यामुख्य योजनाएं
1.वसुन्धरा राजे, राजस्थान गौरव यात्रा
2.वसुंधरा राजे, भामाशाह योजना
3.सत्यम कुमार और वसुन्धरा राजे आईस्वर्ट राजस्थान
4.वसुन्धरा राजे, जल स्वालम्बन
Vasundhara Raje Scindia Schemes

Vasundhara Raje Biography Instagram IDClick Here

Vasundhara Raje Biography, Vasundhara Raje Kon Hai? , वसुंधरा राजे कौन हैं?, Vasundhara Raje Story

ये भी पढ़ें :

1.Mahant Balaknath Yogi Biography : राजस्थान के योगी बालकनाथ महंत कौन हैं? जानें क्यों हैं चर्चा में, सीएम पद के हैं प्रबल दावेदार

2.Atal Pension Yojana ( APY Scheme ) : सरकारी नौकरी के बिना 60 साल पर मिलेगी प्रतिमाह पेंशन, जानें क्या है योजना ? कैसे करें आवेदन

Leave a Comment

Exit mobile version