Vikshit Bharat 2047 क्या है? प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को देंगे 5 लाख रुपए का पुरस्कार, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Vikshit Bharat 2047 Voice Of Youth : भारत की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विकसित भारत 2047 के उद्देश्य की प्राप्त के लिए, युवाओं का आवाहन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 11 दिसंबर 2023 को विकसित भारत के उपलक्ष्य में युवाओं का मार्गदर्शन किया गया।

Vikshit Bharat 2047 क्या है ?

विकसित भारत 2047 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संकल्प है। इस संकल्प का उद्देश्य है की, भारत के इस अमृत काल में देश की प्रगति को बढ़ाया जाए अर्थात ऐसे कार्यों को किया जाए जिसके द्वारा देश की आय/व्यवस्था में वृद्धि हो। जिससे भारत की आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर यह एक विकसित देश बन जाए।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय युवाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 11 दिसंबर 2023 को विश्वविद्यालय के कुलपति, विद्यालयों के प्रमुख तथा अन्य महत्वपूर्ण लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा युवा वर्ग को शिक्षित करने के साथ-साथ उनमें देश के प्रति प्रेम जागृत करने की बात की गई।
प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के युवा कुछ ऐसे आईडियाज खोजें, जिसके द्वारा देश की उन्नति हो, साथ स्वयं की भी उन्नति हो। क्योंकि जब स्वयं की उन्नति होगी तभी इस देश की उन्नति का संकल्प सम्पन्न होगा। साथ ही शिक्षा एक ऐसी प्रणाली है, जिसके द्वारा युवाओं का निर्माण होता है। इस निर्माण में युवाओं को स्वयं के साथ-साथ देश का भी निर्माण करना है और इस निर्माण भूमिका में शिक्षक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Vikshit Bharat 2047
Vikshit Bharat 2047

Vikshit Bharat 2047 का लक्ष्य क्या है ?

विकसित भारत 2047 युवा की आवाज है, क्योंकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने के लिए इस अमृत काल के समय का लाभ उठाना चाहिए। अर्थात् मोदी के अनुसार कुछ समय के पश्चात प्रत्येक पीढ़ी के लिए अमृत काल का समय आता है और इस अमृत काल में ही लोगों के प्रयास से इसको और बेहतर बनाया जा सकता है।
भारत के प्रत्येक युवा को विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए –

  • इसका उद्देश्य है,की भारत के आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर इसको विकसित देश बनाना।
  • भारत में प्रत्येक वस्तु का निर्माण करना, जो की क्वालिटी के अनुसार बहुत ही मजबूत हो।
  • व्यक्ति के स्वयं के आय साधनों को बढ़ाना, जिसके द्वारा देश की भी प्रगति होगी।
  • नई-नई टेक्नोलॉजी का इनोवेशन करना, जिसके द्वारा सभी को लाभ प्राप्त हो सके।
  • भारतीय वस्तुओं की मार्केट में बढ़ोतरी होना तथा विदेशी वस्तुओं की मांग में कमी।
  • वर्तमान से साल 2047 के समय अंतराल में हर वह सम्भव प्रयास करना, जिसके द्वारा देश की उन्नति और वृद्धि होना संभव हो।

Vikshit Bharat 2047 के लिए पुरस्कार कैसे मिलेगा ?

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 11 दिसंबर 2023 की सभा को संबोधित करते हुए बताया गया, कि My Government के आधिकारिक पोर्टल पर विकसित भारत 2047 को लांच किया गया है। जिस पर कोई भी युवा अपने विचार और आईडिया लिख सकते है। साथ ही यह भी बताएं कि इस आईडिया से उसे किस तरह से लाभ होगा, क्योंकि यदि उसे लाभ होता है तो देश को भी उसके आइडिया से लाभ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा यह भी अनाउंसमेंट किया गया है कि इन आइडिया में से टॉप 10 ideas को चुना जाएगा, जो की सबसे अच्छे होंगे। इन 10 लोगों को सरकार के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित करने की व्यवस्था है। इस पुरस्कार की लिस्ट में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान के व्यक्तियों को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख तथा 2 लाख रूपए पुरस्कार राशि के तौर पर प्राप्त होंगे।

Vikshit Bharat 2047

Vikshit Bharat 2047 Registration कैसे करें ?

विकसित भारत 2047 के रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स दिए गए हैं –

  1. सबसे पहले Moy Gov सरकारी पोर्टल पर क्लिक करें।
  2. इसके पश्चात इस पोर्टल पर विकसित भारत 2047 पर क्लिक करें।
  3. इसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया गया है।
  4. रजिस्ट्रेशन करने की दो प्रक्रियाएं हैं, पहली मोबाइल नम्बर तथा दूसरी ईमेल के द्वारा भी कर सकते हैं।
  5. इसके बाद किसी भी एक प्रक्रिया से व्यक्ति इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

ये भी पढ़ें :

1.Bhajan Lal Sharma Biography : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कौन हैं? जानें कैसे बनें सीएम

2.IPL 2024 Team Players List : देखें आईपीएल की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट ! जानें कौन खिलाड़ी है किसमें

Leave a Comment