शाहरुख खान इस साल हिट पर हिट फिल्म दे रहे हैं, इसी कड़ी में एक नई फिल्म डंकी जुड़ने वाली है। शाहरुख खान की Dunki Movie को देश व विदेश में दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
Dunki Movie 2023 ( डंकी मूवी 2023 )
शाहरुख खान इस साल अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्में दे रहे हैं। शाहरुख खान की इस साल की दो बड़ी फिल्में पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। जिसने सभी फिल्मों की रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस की कमाई से तोड़ दिए हैं। यह साल शाहरुख खान के करियर का सबसे बड़ा साल है।
इन दोनों फिल्मों की सफलता की गूंज अभी बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं हुई थी। वही फिर से शाहरुख खान की नई मूवी डंकी का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। यह फिल्म शारूख के इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म होने वाली है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार,यह फिल्म अभी तक की सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है।
Dunki Movie Poster ( डंकी मूवी पोस्टर )
शाहरुख की आगामी फिल्म डंकी का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसमें शाहरुख खान पीछे का पोज देते हुए खड़े हुए हैं। इस फिल्म की खबरें साल 2020 में सामने आई। इसकी शूटिंग 19 अप्रैल 2022 को अनाउंसमेंट के साथ शुरू कर दी गई थी, जोकि अप्रैल 2023 को पूरी हो गई।
Dunki Movie Director ( डंकी मूवी के निर्देशक )
बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 ईडियट्स, संजू जैसी फ़िल्में देने वाले राजकुमारी हिरानी शाहरुख की डंकी के डायरेक्टर हैं। डायरेक्टर राजकुमार हीरोइन ने बॉलीवुड को सबसे बड़ी फिल्में दी हैं। इसी क्रम में वह शाहरुख के साथ एक नई फिल्म डंकी ला रहे हैं, जोकि कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होगी।
इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों के साथ लिखा है। इसकी प्रोड्यूसर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, राजकुमार हिरानी और ज्योति देशपांडे हैं इस फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया है जिसको रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और जिओ स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी ने बनाया है इसमें राजकुमारी ईरानी फिल्म्स स्टूडियो भी शामिल है।
Dunki Movie first Look Announcement – Click Here
Dunki Movie Cast ( डंकी मूवी की कास्ट )
इस मूवी का प्रमोशन शुरू हो गया है जिसके द्वारा इसकी कास्ट को भी रिलीज किया गया है। डंकी फिल्म की कास्ट में मुख्य एक्टर के नाम नीचे दिए गए हैं।
1 | शाहरूख खान |
2. | तापसी पन्नू |
3. | धर्मेंद्र |
4. | दीया मिर्जा |
5. | बोमन ईरानी |
6. | सतीश शाह |
7. | परीक्षित साहनी |
8. | विक्की कौशल |
Dunki Movie Trailer Release ( डंकी मूवी ट्रेलर )
राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की यह पहली फिल्म होने वाली है। जोकि वास्तविक जीवन के एक नए पहलू से जुड़ी हुई फिल्म होने वाली है। इससे पहले भी राजकुमार हिरानी 3 ईडियट्स और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी बहुत सी फिल्में कर चुके हैं। शाहरुख की डंकी के ट्रेलर से जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मूवी के ट्रेलर को शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा।
Dunki Movie Release Date ( डंकी मूवी रिलीज डेट )
इस मूवी के संबंध में दो तिथि दी गई है क्योंकि देश और विदेश में फिल्म को रिलीज करने की तिथि हैं। वेंकी फिल्म को 21 दिसंबर 2023 को विदेशो में रिलीज किया जाएगा। इसका कारण जवान और पठान फिल्म की विदेश में सफलता है। इसी कारण यह फिल्मी विदेशी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली है।
वहीं इस फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में 22 दिसंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :
1.Surya 43 Movie Update : इस फिल्म में एक्टर सूर्या के साथ दुलकर सलमान भी आएंगे नजर, जानें असल कहानी