Glen Maxwell Net Worth 2023: जाने कितना कमाते हैं यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Glen Maxwell Net Worth 2023: मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जिस प्रकार की बैटिंग की वह सचमुच एक लाजवाब और असंभव परी थी। महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने तो इस वनडे क्रिकेट में कभी ना देखे जाने वाली परफॉर्मेंस बता दी है।

मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 292 रनों का पीछा करते हुए 201 रनों की पारी खेल डाली और टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाने में सफल रहे। अब मैक्सवेल इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं तो लिए उनकी नेटवर्थ के बारे में जान लेते हैं। ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक हैं.

मैक्सवेल ग्राउंड में कैसा परफॉर्म करते हैं इससे पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. मैक्सवेल आईपीएल, बीबीएल जैसी तमाम t20 लीग में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के रेगुलर खिलाड़ी भी हैं। आपको बता दें कि वह क्रिकेट के अलावा कई ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापनों और निवेश तथा प्रॉपर्टी से भी कमाई करते हैं।

Glen Maxwell Net Worth 2023

Glen Maxwell Net Worth 2023

2023 के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 98 को रुपए है। मैक्सवेल की मासिक आय करीब 1.50 करोड रुपए है. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साल भर में करीब 18 करोड़ रुपए कमाई कर लेते हैं। जिसमें क्रिकेट से होने वाली कमाई भी शामिल है।

अक्सर फैंस के मन में यह सवाल रहता है, कि ऑस्ट्रेलिया अपने प्लेयर्स को प्रति मैच कितने रुपए देती है। अगर हम मैक्सवेल की बात करें तो उन्हें एक वनडे मैच खेलने के 8.5 लख रुपए मिलते हैं. T20 में 5.6 लाख और एक टेस्ट से करीब 11 लाख रुपए लेते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल के 14 सीजन में 63 करोड रुपए कमाए थे। आईपीएल में वह कई अलग फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं। इनमे मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और अब रॉयल चैलेंज बैंगलोर में शामिल है। आपको बता दें आईपीएल 2022 में बेंगलुरु की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ देकर उन्हें रिटर्न किया था।

Maxwell Net Worth 2023ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ (Glen Maxwell Wife)

ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले वर्ष 2022 में भारत की रहने वाली एक हिंदू लड़की, जिसका नाम विनी रमन है. उससे उन्होंने शादी की थी। विनी रमन (Vini Raman) चेन्नई की रहने वाली है. आपको बता दें यह दोनों एक दूसरे को वर्ष 2017 से जानते हैं।

तमिल परिवार से आने वाली विनी रमन शादी के 4 साल पहले से मैक्सवेल के साथ रिलेशनशिप में थी। आपको बता दें मैक्सवेल ने विनी के साथ 27 मार्च 2022 में तमिल रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। मैक्सवेल की वाइफ ने हाल ही में एक बच्चे को भी जन्म दिया है।

इसे भी पढ़े – Vicky Kaushal Net Worth 2023: जाने कितना कमाते हैं विकी कौशल

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 2023: Sabse Sasti EV Cars

Leave a Comment

Exit mobile version