Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup – Big Boss 13 फ़ेम असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन हाल ही मे दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। बता दे कि इस बात की जानकारी खुद हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी है।
6 दिसंबर को हिमांशी ने अपनी एक पोस्ट मे शेयर करते ही बताया था कि वे और असीम अलग अलग धार्मिक मान्यताओ की वजह से अलग हो गए है।
Table of Contents
Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup
आज भी सिंगर हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मिडिया हैंडल x(ट्विटर) पर एक स्क्रीनशॉट किया था जिसमे उन दोनों के ब्रेक अप करने की असल वजह दुनिया को बता रहे थे और साथ ही हिमांशी ने यह भी लिखा कि “यह बात क्लीयर करने के लिए मेरी आखिरी स्टेटमेंट है कि मे एक धर्मनिरपेक्ष इंसान हूँ और किसी भी धर्म का अपमान नही कर रही हूँ और सिर्फ मेने अपना धर्म चुनने का फैसला किया है।”
Himanshi Khurana deactivated her Account (हिमांशी खुराना ने अपना अकाउंट किया डिएक्टिवेट)
हिमांशी खुराना ने X पर आगे लिखा कि “मैं नही चाहती हूँ कि आपमें से कोई भी उसे हमारे ब्रेक अप के लिए जिम्मेदार ठहराए और मैं यह भी चाहती हूँ कि आपमे से कोई भी मेरे खिलाफ न बोले, अपने पिछले रिश्ते मे इस लिए चुप थी क्योंकी मेने सारा दोष यहाँ अपने ऊपर ले लिया था मेने भी यही कोशिश की लेकिन मुझे इस बात का अफसोस है कि लोगो ने इसे गलत तरीके से लिया।”
![Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup](https://taazastories.com/wp-content/uploads/2023/12/20231208_011056_0000-compressed-1024x576.jpg)
आपको बताते चले कि सोशल मीडिया पर हिमांशी की इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे थे इसलिए हिमांशी ने अपना X अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया।
Asim Riaz proposed Himanshi in Bigg Boss 13 (असीम रियाज़ ने बिग बॉस 13 मे किया था हिमांशी को प्रोपोज़)
इन सब बातो के अलावा, असीम रियाज की ओर से फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नही आया है। इस कपल ने साथ मे 2-3 वीडियो भी बनाये है। असीम-हिमांशी की जोड़ी को एक आइडल जोड़ी के तौर पर देखा जाता था। इन दोनों के फेमिली को भी एक दूसरे पसंद करते थे। बता दें कि हिमांशी खुराना ने इस साल की ईद भी कश्मीर मे असीम के परिवार संग ही मनाई थी।
![Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup](https://taazastories.com/wp-content/uploads/2023/12/20231208_011130_0000-compressed-1024x576.jpg)
लेकिन बीच मे ऐसी अफ़वाहे उडी कि दोनों के रिश्ते के बीच खटास आ गयी है। जिसकी पुष्टि अब खुद हिमांशी ने ही कर दी है। और बात करे इनके रिलेशनशिप की शुरुआत की तो असीम रियाज़ ने ही हिमांशी को Big Boss शो मे घुटनों पर बैठकर प्रोपोज़ किया था। यहाँ तक की हिमांशी के लिए दिल के आकार का पराठा बनाकर उनके अपनी फीलिंग्स को एक्स्प्रेस किया था।
Asim-Himanshi Break Up after 4 years (4 साल बाद अलग ही असीम-हिमांशी)
इन दोनों लवबर्ड्स की लव स्टोरी बिग बॉस 13 के शो पर शुरू हुई थी और दोनों अब तक 4 साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये कपल अक्सर साथ मे वक़्त बिताते स्पॉट होता रहता था। लेकिन 6 दिसम्बर को हिमांशी खुराना ने अपनी सोशल मिडिया हैंडल पर पोस्ट करके अपना ब्रेक लगाया अप अनाउंस कर दिया और इनके सभी फ़ैंस हैरान रह गए। उन्होंने अपने ब्रेक अप (Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup) होने की असल वजह साफ तौर पर दोनों के धर्म का अलग अलग होना बताया है।
ALSO READ
- Sunny Deol Viral Video – नशे मे धुत्त मुंबई की सड़को पर दिखे सनी पाजी, वायरल वीडियो की ये है सच्चाई!
- Rajkumar Hirani 5 Best Movie: राजकुमार हिरानी की ये 5 बेहतरीन फिल्में बना देंगी आपको दीवाना, जानिए कौन सी हैं वो फिल्में
- Top 7 Web Series On OTT – अगर आपने इन Web Series को नही देखा तो समझिये कुछ नही देखा!
- Tiger 3 OTT Release: Tiger 3 इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज! जानिए- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म सलमान खान के फैंस?