Napoleon Movie 2023 : भारत में अमेरिकी फिल्म नेपोलियन के ट्रेलर ने मचाया धमाल ! जानें इस दिन होगी रिलीज

फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन के जीवन संघर्षों पर आधारित महाकाव्य को फिल्म में दर्शाया जा रहा है। अमेरिकी डायरेक्टर रिडले स्कॉट के द्वारा निर्मित Napoleon Movie का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Napoleon Movie ( नेपोलियन मूवी )

नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के एक सामान्य सेनापति थे, जिन्होंने सेनापति रहकर बहुत सारी लड़ाइयां लड़ी। यह एक बहुत ही कुशल और शक्तिशाली सैनिक थे, जो कि अपनी बुद्धिमत्ता के द्वारा भी युद्ध में विजय प्राप्त करते थे। हीरोइन अपने जीवन में कई संघर्ष किया और इन संघर्षों के परिणाम स्वरूप यह फ्रांस की शासक के रूप में उभरे। जिन्होंने फ्रांस में कई वर्षों तक सम्राट बनकर शासन भी किया।

Napoleon Movie


इस फिल्म में नेपोलियन महाकाव्य ड्रामा को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें नेपोलियन के सेनापति से सम्राट बनने तक के सफर और युद्धों को दिखाया गया है। इसी के साथ महारानी जोसेफिन के साथ नेपोलियन के संबंधों का चरित्र- चित्रण भी किया गया है। इस फिल्म को बहुत ही वास्तविक रूप दिया गया है, जो की नेपोलियन के जीवन की सच्चाई को प्रकट करती है।

Napoleon Movie Director ( नेपोलियन मूवी डायरेक्टर )

नेपोलियन फिल्म एक अमेरिकी इंडस्ट्री की फिल्म है। इसके डायरेक्टर रिडले स्कॉट हैं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रिडले स्कॉट के साथ-साथ केविन जे वार्ता, मार्क हफम तथा जोकिन फिनिक्स हैं। इसको प्रोडक्शन कंपनी एप्पल स्टूडियो और स्कॉट फ्री प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित किया गया है।

Napoleon Movie Cast ( नेपोलियन मूवी कास्ट )

इस फिल्म की कास्ट में बहुत से कलाकार शामिल हैं, उनमें से कुछ मुख्य नीचे दिए गए हैं –

  • जोकिन फीनिक्स ( नेपोलियन बोनापार्ट )
  • वैनेसा किर्बी ( महारानी जोसेफिन )
  • युसुफ केरकौर
  • मैथ्यू नीधम
  • काॅर्मेक हाइड-कोरिन
  • अन्ना माॅन
  • ताहर रहीम
  • मार्क बोन्नार
  • लुडिविन सैगनियर
  • कैथरीन वाकर
  • जॉन हालिंगवर्थ
  • इयान मैकनीस
  • हान्नाह फ्लाइन
  • पाल रिस
  • डेविड टकी
  • गोविन स्पोक्स तथा अन्य।

Napoleon Movie trailer ( नेपोलियन मूवी ट्रेलर )

नेपोलियन फिल्म के ट्रेलर को हिंदी तथा अंग्रेजी में दो पार्ट के द्वारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों की तरह बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसमें नेपोलियन की कहानी लोगों को बहुत ही प्रभावित करने वाली है।

Napoleon Movie Budget ( नेपोलियन मूवी बजट )

इस फिल्म के राइट्स कोलंबिया पिक्चर्स और एप्पल ओरिजिनल फिल्म को दिए गए हैं जो कि इस फिल्म को वितरक करने वाले हैं। Napoleon फिल्म 157 मिनट की है, इस फिल्म का बजट 130-200 मिलियन डॉलर है। जो कि लगभग 20 करोड़ डालर की अमेरिकी फिल्म है। यह एक बड़े बजट की फिल्म अमेरिकन फिल्म है।

Napoleon Movie Release Date ( नेपोलियन मूवी रिलीज डेट )

इस फिल्म को अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज डेट को रिवील कर दिया गया है। Napoleon Movie सिनेमाघरों में 24 नवंबर 2023 को रिलीज कर दी जाएगी। जिसको दर्शक किसी भी अंग्रेजी/हिन्दी भाषा में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

1.The Railway Men True Story : भोपाल गैस रिसाव घटना पर आधारित बेब सीरीज द रेलवे मेन का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानें क्या है सच्ची घटना और कब होगी रिलीज ‌

2.The Legend of Hanuman Season 3 : ‘ द लीजेंड ऑफ हनुमान ‘ के तीसरे सीजन का एलान, जानें कब रिलीज होगी एनिमेटेड सीरीज

3.The Archies Movie 2023: शारूख खान की बेटी द आर्चीज फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, Netflix पर होगी रिलीज

FAQ :

Napoleon फिल्म कब रिलीज होगी?

इस फिल्म को 24 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

नेपोलियन फिल्म के डायरेक्टर कौन हैं?

इस फिल्म के डायरेक्टर रिडले स्कॉट हैं।

Leave a Comment