भारत में टाटा की Tata Motors Intra V70, V20 Gold तथा ACE HT Plus कमर्शियल व्हीकल दमदार फीचर्स के साथ हुए लांच! देखें क्या है खास

टाटा मोटर्स कंपनी के द्वारा Tata Motors Intra V70, V20 Gold & ACE HT Plus कमर्शियल व्हीकल को लॉन्च किया गया है। इन व्हीकल के द्वारा लोगों की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। इसमें पावर और फीचर्स भी दमदार दिन दिए गए हैं।

Tata Motors Intra V70, V20 Gold And ACE HT Plus Launch

भारत में टाटा मोटर्स के व्हीकल को लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है, जिसका कारण इन व्हीकल की टेक्नोलॉजी और मजबूती है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में स्मॉल कमर्शियल मार्केट की जरूरत के अनुसार तीन कमर्शियल व्हीकल को लांच किया है जिसमें बहुत ही बेहतरीन फीचर्स और दमदार क्वालिटी दी गई है। टाटा कंपनी के द्वारा Tata motors V70 के साथ-साथ अन्य दो V20 Gold & ACE HT Plus पिकअप ट्रक को लांच किया है।
इन पिकअप में लोड बॉडी में वृद्धि देखने को मिली है तथा इसी के साथ-साथ रेंज में भी बढ़ोतरी की गई है। जिसके द्वारा लोगों को अपना कार्य करने में आसानी होने वाली है, इसी के साथ मार्केट में इनकम ज्यादा होने की भी संभावना है।

Tata Motors Intra V70

टाटा मोटर्स की इंट्रा v70 पिकअप ट्रक का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि इस पिकअप में 13% लोड बॉडी की बढ़ोतरी कर दी गई है, अब इस गाड़ी पर 1.7 कुंटल अर्थात 1700 किलो का वजन ढोया जा सकता है,इसकी लोड बॉडी लगभग 9.7 फीट लंबी दी गई है। साथ ही इसके पिछले हिस्से अर्थात् ट्रॉली की चौड़ाई को बढ़ाकर लगभग 1750mm कर दिया गया है। जो कि अधिक सामान को रखने में बहुत ही उपयोगी होने वाली है।
Tata Motors Intra V70 में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसकी पावर बहुत ही दमदार है। इसकी कार टार्क लगभग 220 NM है, इसके अलावा टाटा मोटर्स के द्वारा इस व्हीकल में ड्राइवर के लिए भी अमेजिंग ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं, जो की बिल्कुल कार की तरह प्रीमियम है।

Tata Motors Intra V70
Tata Motors Intra V70

Tata Motors Intra V20 Gold

भारत में बनने वाला यह पहला पिकअप ट्रक है, जिसमें Bi-fuel टेक्नोलॉजी दी गई है। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा यह पिकअप ट्रक डीजल के साथ-साथ सीएनजी गैस के द्वारा भी चलेगा। इसमें टाटा मोटर्स के द्वारा एक सीएनजी सिलेंडर बढ़ाया गया है। इसमें 8.8 फीट लम्बाई की लोड बॉडी दी गई है, साथ ही इसके पेलोड में 20% की बढ़ोतरी भी की गई है, जिसके द्वारा इस पिकअप ट्रक पर अब 1.2 कुंटल अर्थात 1200 किलोग्राम वजन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Tata Motors Intra V70, V20 Gold
Tata Motors Intra V20 Gold

इस पिकअप ट्रक की रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है जो कि बहुत ही स्मूथ चलता है। इसके फ्रंट में एलईडी लाइट्स दी गई है, जिनका फोकस बहुत बेहतरीन क्वालिटी का है।

Tata Motors ACE HT Plus

टाटा मोटर्स के द्वारा लॉन्च की जाने वाली यह एक बड़ी कमर्शियल व्हीकल है। जिसमें 13 इंच के बड़े टायर दिए गए हैं, इस पर लगभग 900 किलोग्राम वजन उठाया जा सकता है। इस SCV की लोड बाडी की लंबाई लगभग 8.2 इंच है। इसमें 26 किलोवाट पावर का इंजन दिया गया है, जो की 800 cc का है। इसमें 85 Nm की टार्क दी गई है।

Tata Motors ACE HT Plus
Tata Motors ACE HT Plus

इन सभी पिकअप ट्रकों का इस्तेमाल दूध उद्योग, ईंट उद्योग, फल उद्योग तथा अन्य बहुत से कामों में किया जा सकता है, जो की मार्केट में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली हैं।

Tata Motors Intra V70, V20 Gold & Ace HT Plus

Tata MotorsClick Here

ये भी पढ़ें :

1.Hyundai Creta Facelift 2024 : भारत में अब नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ लांच होगी क्रेटा कार ! जानें माइलेज,लांच तिथि,कीमत और देखें दमदार लुक

2.Infinix Smart 8 HD Flipkart offer : मात्र 6000 रूपए से कम कीमत पर मिलेगा इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन! फीचर्स भी हैं जबरदस्त, जानें कब तक है ऑफर

Leave a Comment