MasterChef India Season 8 Winner : ठेले पर जूस बेचने वाले मोहम्मद आशिक बने शो के विनर! देखें पूरी लिस्ट

भारत में होने वाले कुकिंग रियलिटी शो MasterChef India Season 8 Winner का अनाउंसमेंट हो गया है। इस सीजन के मास्टरशेफ विनर जूस के ठेला पर काम करने वाले मोहम्मद आशिक बने। जिनकी मेहनत और टेलेंट ने शो के जजेस पर अपनी छाप छोड़ दी।

MasterChef India Season 8 Winner 2023

मास्टरशेफ इंडिया शो भारत का कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट ऑडिशन देकर सिलेक्ट होते हैं। मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का आगाज 16 अक्टूबर 2023 को हुआ। जिसमें देश के अलग-अलग शहर और राज्यों के 12 कंटेस्टेंट चयन हुए। इस शो का प्रसारण Sony LIV टीवी चैनल के द्वारा किया गया।
इसमें शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और पूजा ढिंगौरा Judges थे। जो सभी कंटेस्टेंट द्वारा बनाई गई डिश को टेस्ट करके रेटिंग दे रहे थे। हालांकि इस शो के विनर का अनाउंसमेंट 8 दिसंबर 2023 को विकास खन्ना के द्वारा MasterChef Show पर कर दिया गया है।

MasterChef India Season 8 Winner
MasterChef India Season 8 Winner

MasterChef India Season 8 Winner Name

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 के विनर मोहम्मद आशिक का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। मोहम्मद आशिक की उम्र 24 साल है, जो की कर्नाटक राज्य के मंगलौर के रहने वाले हैं। मोहम्मद आशिक जूस का ठेला लगाया करते थे, लेकिन अपने टैलेंट और हुनर की वजह से वह मास्टरशेफ इंडिया शो पर आए और मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का खिताब भी अपने नाम किया।

MasterChef India Season 8 Winner
MasterChef India Season 8 Winner

मोहम्मद आशिक बताते हैं कि उनके अधिकांश परिवार वाले सऊदी अरब में रहते हैं, इसीलिए परिवार के द्वारा उन्हें भी सऊदी अरब जाने की सलाह मिली। लेकिन मोहम्मद आशिक ने अपने जुनून के आगे किसी की नहीं सुनी। मोहम्मद आशिक शेफ की दुनिया में ही कुछ बड़ा करना चाहते थे, इसीलिए वह MasterChef India Season 7 में भी आए थे। लेकिन उन्हें जजेस के द्वारा एलिमिनेट कर दिया गया था।
एक बार असफलता मिलने के बाद भी मोहम्मद आशिक हार नहीं मानी और अगले सीजन में दोबारा वापस लौटे। मास्टर शेफ इंडिया सीजन 8 में विनर बनने के बाद मोहम्मद आशिक को मास्टर शेफ की ट्रॉफी, कोर्ट और 25 लाख रुपए के इनाम से सम्मानित किया गया।

MasterChef India Season 8 Winner Runner Up

इस सीजन की रनर अप लिस्ट में नंबी मराक का नाम शामिल है। नंबी मराक मेघालय के उपर रंगसा की रहने वाली है इनकी उम्र 35 वर्ष है। इन्होंने मोहम्मद आशिक के बाद दूसरे स्थान को प्राप्त किया। हालांकि नंबी को भी शो के जजेस के द्वारा बधाई दी गई। साथ ही दूसरे पायदान के लिए नंबी मराक को 5 लाख रुपए का उपहार भी शो के जजेस ने दिया।

MasterChef India Season 8 Winner
MasterChef India Season 8 Winner

MasterChef India Season 8 Winner Prize Money

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 के विनर को दिए जाने वाले उपहार का निर्णय रैंक से किया गया, जिसकी जानकारी नीचे है –

RankPrize
1.• MasterChef Trophy • MasterChef Coat • 25 Lakh Rupee
2.• 5 Lakh Rupee
MasterChef India 8 Winner Prize

MasterChef India Season 8 Winner List

इस शो में शामिल कंटेंट्स के नाम की लिस्ट उनकी रैंक के अनुसार नीचे दी गई है –

MasterChef India Season 8 Winner
MasterChef India Season 8 Contestant
Rank/स्थान Name/नामState/राज्य
1मोहम्मद आशिक कर्नाटक
2नंबी मराकमेघालय
3डा. रूखसार सैयदजम्मू कश्मीर
4सूरज थापापश्चिम बंगाल
5हरीश क्लोशपेटकर्नाटक
6निधि शर्मा हिमाचल प्रदेश
7कृति धीमनपंजाब
8केनथ गोपीनाथ कर्नाटक
9शुभोजित सेनपश्चिम बंगाल
10प्राची अगरकरमहाराष्ट्र
11कौशल्या चौधरी राजस्थान
12सीमा अहमद उत्तर प्रदेश
Masterchef India 8 Winner List

MasterChef India Season 8 Winner Last Episode

इस शो के अंतिम पड़ाव में चार कंटेस्टेंट शामिल थे, जिन्हें 90 मिनट में सिग्नेचर डिश बनानी थी। इस डिश की रेटिंग जजेस द्वारा टेस्ट, इनोवेशन और कंटेस्टेंट के प्रजेंटेशन द्वारा दी गई।
इन तीनों शर्तों पर मोहम्मद आशिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मोहम्मद आशिक की सिग्नेचर डिश की तारीफ करते हुए, जजेस ने कहा कि मोहम्मद आशिक के द्वारा बनाई गई डिश अभी तक के इस शो की सबसे अच्छी डिश है।

MasterChef India Season 8 Winner

MasterChef India Season 8Click Here

ये भी पढ़ें :

1.Yash 19 Movie Title Toxic Release : केजीएफ एक्टर यश की आगामी फिल्म “यश 19” का टाइटल हुआ रिवील! जानें कब होगी रिलीज

2.भारत में टाटा की Tata Motors Intra V70, V20 Gold तथा ACE HT Plus कमर्शियल व्हीकल दमदार फीचर्स के साथ हुए लांच! देखें क्या है खास

FAQ :

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 के विनर कौन हैं?

इस शो के विनर 24 वर्षीय मोहम्मद आशिक हैं।

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 में कितने कंटेस्टेंट शामिल थे?

12.

मास्टशेफ इंडिया सीजन 8 की रनर अप कौन हैं?

नंबी मराक।

Leave a Comment