Aniket Singh Success Story : नमस्कार दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे सोशल मीडिया Content Creator के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कम उम्र में ही बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आईए जानते हैं, अनिकेत सिंह की सफलता ( Aniket Singh Success Story ) की कहानी क्या है?
Who is Aniket Singh? ( अनिकेत सिंह कौन हैं ? )
आज हम आपको जिस सोशल मीडिया Content Creator के बारे में बताने वाले हैं, उनका नाम है अनिकेत सिंह जो की बिहार के सासाराम स्थान के रहने वाले हैं। अनिकेत की उम्र अभी 18 साल है और यह वर्तमान में एक बहुत बड़े सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। इन्होंने बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया है।
अनिकेत सिंह कक्षा 12वीं के छात्र हैं, जो कि साल 2024 में 12वीं की परीक्षा देंगे। इनका सपना है कि यह कंटेंट क्रिएटर की दुनिया में ही और ज्यादा प्रगति करें। इसीलिए अनिकेत अलग-अलग तरह के कंटेंट को लाते रहते हैं, जिनके द्वारा यूथ को नाॅलेज मिलती है।
![Aniket Singh Success Story](https://taazastories.com/wp-content/uploads/2023/12/InCollage_20231208_164006066_compress0-1024x575.jpg)
Aniket Singh Success Story ( अनिकेत सिंह की सफलता की कहानी )
बिहार का एक ऐसा लड़का जो साल 2018 में कंटेंट क्रिएटर बनने का सपना देखता है।जिसको पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत शुरू कर देता है और कुछ ही सालों में वह अपने सपने को पूरा करने के सफर में सफल हो जाता है।
हालांकि अनिकेत सिंह की सफलता की कहानी जितनी आसान लग रही है, उतनी है नहीं ? क्योंकि अनिकेत ने साल 2018 में कंटेंट क्रिएटर की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। इसके बाद से उन्होंने यूट्यूब पर बहुत सारे मनोरंजन, टेक्निकल, टिप्स, लाइफस्टाइल, मोटिवेशन, गेमिंग तथा अन्य कंटेंट से संबंधित चैनल बनाएं। लेकिन यह सभी प्रकार के चैनल असफल हो गए अर्थात इनके द्वारा कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हुई।
इन सब असफलताओं के मिलनें के बाद भी अनिकेत ने हार नहीं मानी और कंटेंट क्रिएटर के बारे में गहन अध्ययन करना शुरू कर दिया। इसके पश्चात अनिकेत सिंह ने कोविड के समय साल 2022 में अपने अनुभव और सोशल मीडिया के अध्ययन के द्वारा इंस्टाग्राम पर Creator Aniket के नाम से अकाउंट बनाया। जिस पर मात्र एक साल के समय में ही 100k फॉलोअर्स हो गए, वर्तमान में अनिकेत सिंह के लगभग 125k फॉलोअर्स हैं।
Aniket Singh Net Worth ( अनिकेत सिंह नेट वर्थ )
अनिकेत सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमोशन तथा कंटेंट वीडियो के द्वारा लगभग महीने का ₹20,000 कमाते हैं। इसी के साथ वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कंटेंट बनाते हैं। जिसको लोगों द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है।
Aniket Singh Instagram ID ( अनिकेत सिंह इंस्टाग्राम अकाउंट )
अनिकेत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को 2 सितंबर 2022 को बनाया था। जिस पर 13 अगस्त 2023 को 100k फॉलोअर्स हो गए अर्थात इस अकाउंट ने एक साल से कम समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। जिसका कारण अनिकेत सिंह की मेहनत और तीन सालों का अनुभव है।
इस सोशल मीडिया अकाउंट पर Tech, AI और वेबसाइट से संबंधित नॉलेज वाला कंटेंट पब्लिश होता है। जिससे लोगों को नई- नई खबरों की जानकारी मिलती है, इसी के साथ इस पर Make Money Online से संबंधित भी कंटेंट देखने को मिलेगा।
Aniket Singh Success Story Instagram ID – Click Here
Conclusion ( निष्कर्ष )
अनिकेत सिंह की कहानी युवा वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। इस कहानी से हमारे यूथ को यह सीखना चाहिए कि असफलता मिलने पर भी हमें पुनः प्रयास करना चाहिए। साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें :